RS Shivmurti

झांसी मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध, किसानों के हक में आवाज उठाने पर एफआईआर की निंदा

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झांसी में किसानों के मुद्दे पर उठाए गए सवालों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक मजिस्ट्रेट को सौंपा।

RS Shivmurti

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में किसानों के उत्पीड़न और सरकारी खरीद केन्द्रों पर उपज की समय पर खरीद में हो रही लापरवाही के खिलाफ एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी झांसी से मुलाकात की थी। इस दौरान, जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर होमगार्ड के जरिए मुकदमा दर्ज कराया, जिसे लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश था।

धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश भर में यह ज्ञापन सौंपा जा रहा है, ताकि किसानों, मजदूरों और अन्य वंचित वर्गों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के मुद्दे को उजागर किया जा सके। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर और मुकदमे दर्ज करवा रही है।

तिवारी ने झांसी की 26 नवम्बर की घटना को उदाहरण के रूप में बताया, जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में अधिकारियों से मुलाकात करने गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रशासन ने राजनीतिक दबाव डालकर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान प्रशासन अब लोकसेवक नहीं बल्कि पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है।

इसे भी पढ़े -  साइबर क्राइम टीम ने पीड़ित को दिलाई फ्रॉड हुई धनराशि वापस

ब्यूरोचीफ गणपत राय

Jamuna college
Aditya