RS Shivmurti

काशी के विद्वानों ने किया दीपावली के तिथि पर एकमत, 31 अक्तूबर को मनाने की घोषणा

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

पिछले कुछ वर्षों से पर्व-त्योहारों की तिथियों को लेकर हो रहे मतभेदों पर काशी के पंचांग और ज्योतिष के विद्वान एक मंच पर आए हैं। बीएचयू (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय) के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में मंगलवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में विद्वानों ने घोषणा की कि पूरे देश में दीपावली का पर्व 31 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा।

RS Shivmurti

विश्व पंचांग व धर्मशास्त्रत्तें के अनुसार दीपावली का पर्व तब मनाना उचित होता है जब प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) और अमावस्या एक साथ हो। इस वर्ष अमावस्या और प्रदोष काल 31 अक्तूबर को ही पड़ रहे हैं, इसलिए इस दिन दीपावली मनाना शास्त्रत्त्सम्मत है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के किसी भी भाग में 1 नवंबर को पूर्ण प्रदोष काल में अमावस्या नहीं है, जिससे 1 नवंबर को दीपावली मनाना शास्त्रत्तेचित नहीं है।

विद्वानों ने आगे बताया कि 2024 में पारंपरिक गणित द्वारा निर्मित सभी पंचांगों में तिथियों को लेकर कोई भेद नहीं है। 31 अक्तूबर को अमावस्या का आरंभ सूर्यास्त से पहले हो जाएगा और 1 नवंबर को समाप्त हो जाएगा, जिससे दीपावली 31 अक्तूबर को मनाना निर्विवाद रूप से सिद्ध हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है।
Jamuna college
Aditya