पुलिस ने महिला की स्कूटी खोज निकाला

नूर फातिमा, पत्नी शाहरुख अली, निवासी मुडैला भुल्लनपुर, थाना लोहता, दिनांक 02.07.24 को अपनी स्कूटी (UP65DR3349) से संकटमोचन मंदिर दर्शन हेतु आई थीं। दर्शन करने के बाद जब उन्होंने वापस आकर देखा, तो उनकी स्कूटी वहां नहीं थी। इस पर नूर फातिमा ने पुलिस चौकी संकटमोचन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही चौकी प्रभारी विकास मिश्र ने तत्परता दिखाते हुए चौकी पर नियुक्त प्रशिक्षु महिला उपनिरीक्षक हृदया गुप्ता को स्कूटी की खोजबीन का कार्य सौंपा। हृदया गुप्ता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्कूटी को खोज निकाला और नूर फातिमा को सुपुर्द किया।

स्कूटी वापस पाकर नूर फातिमा की खुशी का ठिकाना नहीं था।

खबर को शेयर करे
Shiv murti
Shiv murti