

सम्राट अशोक महान की जयंती पर आजाद समाज पार्टी ने उकनी वीरमराय में किया भव्य आयोजन


चंदौली, 5 अप्रैल 2025।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में सैयदराजा विधानसभा अंतर्गत ग्राम सभा उकनी वीरमराय स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में सम्राट अशोक महान जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, विचार जागरण और बौद्ध प्रेरणा को समर्पित रहा।
कार्यक्रम के आयोजक रहे शनि कुमार राव, जो कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला संगठन सचिव, चंदौली हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे आदरणीय अरविंद कुमार, जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), चंदौली, जिन्होंने सम्राट अशोक की बौद्ध नीतियों और उनके सामाजिक न्याय के संदेशों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. निठोहर सत्यार्थी, जिला संगठन मंत्री, चंदौली ने की। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन संकल्प, परिवर्तन और समर्पण की मिसाल है, जिससे हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के संचालक रहे मा. सिद्धार्थ प्राण बाहु, जिला महासचिव, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), चंदौली, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल संचालन के साथ दिशा दी।
मुख्य वक्ताओं में शामिल रहे –
- धन्नू जाटव,
- सौरभ कुमार भारती,
- गोलू चौधरी,
- सूरज रावण,
जिन्होंने सम्राट अशोक के आदर्शों को वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में रेखांकित किया।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ छात्र नेता मनीष कुमार अम्बेडकर (सकलडीहा पीजी कॉलेज) ने भी जोशीले शब्दों में युवाओं को सम्राट अशोक के विचारों से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गौतम (विधानसभा उपाध्यक्ष, सकलडीहा) तथा ऋषि जाटव (मीडिया प्रभारी, सकलडीहा विधानसभा) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस आयोजन में डी. के. जाटव, अंकित जाटव, अमरजीत अम्बेडकर, आशीष रावण, छोटू जाटव, सुबोध जय भीम, सनी जाटव, आयुष जाटव, नीरज जाटव, प्रकाश जाटव, सत्यम जाटव, लकी जाटव, अजय जाटव, पंकज बौद्ध, सोनू जाटव, गुड्डू रंगीला, सनी नौटियाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मीडिया संयोजन आकाश कुमार जाटव, जिला मीडिया प्रभारी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), जनपद चंदौली ने किया।