


मंडलायुक्त की अध्यक्षता में वाराणसी मंडल की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बैठक में जनपद चंदौली, गाजीपुर व जौनपुर के जिलाधिकारी तथा विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे
मंडलायुक्त द्वारा छुट्टा पशुओं, जल जीवन मिशन तथा पराली प्रबंधन पर लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया
मंडलायुक्त ने विकसित भारत यात्रा, राजस्व वादों की समीक्षा भी की
वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी मंडल के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें उन्होंने छुट्टा पशुओं, जल जीवन मिशन तथा पराली प्रबंधन पर लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया।
बैठक में सर्वप्रथम शासन द्वारा आवारा पशुओं को संरक्षित करने हेतु तय की गयी 31 दिसंबर की तिथि तक ग्रामीण व शहरी इलाके में दिए गए टार्गेट के सापेक्ष अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सर्दियों में पशुओं के बचाव हेतु सभी सम्भव उपाय करने, कैटल कैचर खरीदने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने एसडीएम, बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा लेखपाल की जिम्मेदारी विभिन्न स्तरों पर तय करने को निर्देशित किया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लगातार संरक्षण हेतु प्रचार-प्रसार करने तथा फीडबैक हेतु भी निर्देशित किया गया। उन्होंने जनता में वितरित पशुओं की भी समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने दुधारू पशुओं को जनता को देने तथा आर्टिफिशल गर्भधारण को छुट्टा पशुओं में चलाने हेतु निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने छुट्टा पशुओं हेतु जिला पंचायत तथा नगर निगम को कांजी हॉउस चलाने हेतु निर्देशित करते हुए लगातार अभियान चलाने को भी कहा।
जिलाधिकारी चंदौली निखिल कुमार द्वारा बताया गया कि 1500 पशुओं के टार्गेट के सापेक्ष 117 कुल अभी तक संरक्षित किए गए हैं तथा किसान दिवस में भी छुट्टा पशुओं की कोई समस्या नहीं आयी। छुट्टा पशुओं हेतु दीन दयाल नगर में स्पेशल मजिस्ट्रेट लगाया गया है तथा गो तस्करी पर बिहार बॉर्डर के पास लगातार अभियान चलाते हुए तस्करों को जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है। महीने के अंत तक 18 नए कैटल कैचर भी बनकर तैयार हो जाएंगे।
गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा बताया गया कि 8 कैटल कैचर में 4000 टार्गेट के सापेक्ष 1100 पशु संरक्षित किए गए हैं। मंडलायुक्त ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर घूमने वाले आवारा पशुओं को भी संरक्षित करने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी जौनपुर अनुज झा द्वारा भी जिले में 5000 टार्गेट के सापेक्ष दिसंबर तक सभी को संरक्षित कर लिया जायेगा।
मंडलायुक्त ने अगले 15 दिन पराली प्रबंधन पर लगातार अभियान चलाते हुए सजग रहने को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पराली ना जलाने पाये इसको सुनिश्चित करने हेतु ग्राम स्तर पर लेखपाल की जिम्मेदारी लगातार तय करने हेतु निर्देशित किया।
जल जीवन मिशन के तहत लगातार आ रही शिकायतों, कार्य की गुणवत्ता तथा नीचे तक पाइप की पहुंच न होने की शिकायत पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जल निगम के सभी जिम्मेदारी जेई, एई को ब्लॉक स्तर पर विजिट करने तथा ब्लॉक स्तर पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करते हुए जिला स्तर के अधिकारियों की भी ग्राम स्तर पर विजिट करने को निर्देशित किया।
उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी जिलों से जानकारी भी ली। सीडीओ चंदौली द्वारा जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में बताया गया कि 5 संस्थाएँ यहां 1418 ग्रामों में कार्य कर रहीं जिसके सापेक्ष 469 की डीपीआर बन चुकी है। 4 ग्राम में कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत/विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए फीडबैक व सर्वे के दौरान उनकी आधिकारिक सिग्नेचर के साथ लेने हेतु निर्देशित किया ताकि बाद में उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी हिमांशु नागपाल द्वारा बताया गया कि अब तक जल जीवन मिशन के 147 कार्य पूरे हो चुके हैं। मंडलायुक्त ने सभी से कहा कि वाराणसी में जिम्मेदारी तय करने से काफी सुधार हुआ है। सभी सीडीओ लगातार इसपर ध्यान देते हुए कार्य की गुणवत्ता चेक कराते रहें। बीडीओ, सचिव की जिम्मेदारी भी तय की जाये।
मंडलायुक्त ने विकसित भारत यात्रा की समीक्षा करते हुए चल रही एलईडी वैन की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि विकसित भारत यात्रा में गाजीपुर में 10 गाड़ियां चल रहीं। अब तक 56 ग्राम पंचायतों में इसको चला लिया गया है। चंदौली जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 6 एलईडी वैन जिले को मिली हैं जो की प्रत्येक दिन दो ग्राम पंचायतों को कवर कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की परिपूर्णता सुनिश्चित करने को लगातार फॉर्म भरवाने को कहा। उन्होंने यात्रा में स्वास्थ्य मेला को जोड़ते हुए लोगों तक ज्यादे पहुंच सुनिश्चित करने को कहा। पोर्टल पर अंकित 17 योजनाओं पर सीमित न रहते हुए सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए परिपूर्णता सुनिश्चित करने को कहा।
राजस्व वाद की समीक्षा करते हुए 5 वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा बताया गया कि राजस्व वाद 89% डिस्पोजल हो चुका है तथा 10 दिसंबर तक 90% के टार्गेट को प्राप्त कर लिया जायेगा। एक साल से पुराने राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए लगातार डिस्पोजल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धारा 67 व 34 पर लंबित ज्यादे वाद हैं। जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 91% डिस्पोजल का टार्गेट प्राप्त कर लिया गया है।
मंडलायुक्त ने कहा कि सभी लोग राजस्व वादों में तत्परता बरतें अन्यथा उनके द्वारा निरीक्षण में शिकायत प्राप्त होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। चकबंदी के लेखपाल तथा अमीनो को विभाग में स्टाफ की तरह प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया।
मंडलायुक्त ने बढ़ी हुई ठंड के तहत उन्होंने रैन बसेरा की तुरंत उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने रज़ाई गद्दे, कंबल, अलाव जलने तथा उचित साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से करने हेतु निर्देशित करते हुए फोटो जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी को ठंड में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। एडीएम एफआर वाराणसी वंदिता श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि वाराणसी में 25 रैन बसेरा हैं जिनको सभी व्यवस्था के साथ कल से शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चिन्हित 840 जगहों पर कल से अलाव जलने लगेगा।
चुनाव हेतु वोटर लिस्ट रिवीजन के कार्य में तेजी लाते हुए युवा वोटर को बढ़ाने हेतु लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया। किसी बूथ पर वोटर पंजीकरण जीरो नहीं आ रही इसको भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। सभी जिलाधिकारी वोटर लिस्ट रिवीजन पर ध्यान रखें। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों हेतु बीएलए बनाने को लगातार पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया। आईजीआरएस फीडिंग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
बैठक में वाराणसी मंडल के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।