magbo system

Editor

मनरेगा तकनीकी सहायक एसोशियेशन प्रतिनिधि मंडल मिला केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा पत्रक

वाराणासी जिले आराजीलाइन विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सभा डंगहरिया में अपना दल एस के प्रदेश सचिव (पंचायत मंच) एवं जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल के आवास पर अपना दल प्रदेश अध्यक्षा और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिले मनरेगा तकनीकी सहायक एसोशिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जयहिंद पटेल के साथ एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को सौंपा पत्रक

VK Finance

आप को बता दें कि मनरेगा तकनिकी सहायक संवर्ग के युवा एवम कर्तव्य निष्ट जिला अध्यक्ष रमेश सिंह की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में कार्यरत 4000 मनरेगा तकनिकी सहायकों के मानदेय वृद्धि एवम ईपीएफ से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए एक पत्रक सौंप कर अपनी मांगो को रखा।और केंद्रीय मंत्री से तकनिकी सहायकों के हितों के लिए पुरे मनोयोग से सहयोग करने की बात कहीं। वही मनरेगा तकनिकी सहायक एशोसिएसन के प्रदेश उपाध्यक्ष जयहिंद पटेल ने विस्तार से अपने बातों को रखा और मध्य प्रदेश,राजस्थान,झारखंड जैसे प्रदेशो में तकनीकी सहायकों को जो मानदेय मिलती है,वही मानदेय उत्तर प्रदेश में मनरेगा तकनीकी सहायकों को दिलाने की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को पत्रक देकर मांग की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment