magbo system

Editor

मिर्जापुर में इन मार्गो पर रहेगा डायवर्जन


दिनांक 21.07.2024 को परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ थाना चुनार में में गुरु-पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत वाहनो की निम्नवत डायवर्जन व्यवस्था रहेगी—
1- यह डायवर्जन दिनांक 21/07/2024 को प्रातः04.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चालू रहेगा।
2- दुर्गाजी मोड़, चुनार से वाया सक्तेशगढ़ होते हुए सोनभद्र की ओर जाने वाले सभी वाहन (भारी वाहन/हल्के वाहन) वाया नारायणपुर तिराहा, सुकृत ,हिन्दवारी होते हुए सोनभद्र डायवर्ट किये जायेगें।
3- दुर्गाजी मोड, चुनार से वाया सक्तेशगढ़ होते हुए राजगढ, मडिहान, जाने वाले सभी वाहन(भारी वाहन व हल्के वाहन) वाया पड़री,बरकछा होते हुए डायवर्ट किये जायेगें।
4- राजगढ तिराहा से वाया सक्तेशगढ़ होते हुए चुनार,वाराणसी की ओर जाने वाले सभी वाहन(भारी व हल्के वाहन) राजगढ तिराहा से वाया कर्मा,हिन्दवारी, सुकृत,नारायणपुर तिराहा होते हुए डायवर्ट किये जायेगें।
5- राजगढ तिराहा से वाया सक्तेशगढ होते हुए चुनार,मीरजापुर शहर, प्रयागराज की ओर जाने वाले सभी वाहन( भारी व हल्के वाहन) राजगढ तिराहा से वाया मडिहान बरकछा होते हुए डायवर्ट किये जायेगें।
आमजनमानस से अनुरोध है कि यातायात सुगम बनाने में सहयोग करें।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment