जोन-1 को सर्वाधिक मानचित्र स्वीकृत कराने तथा जोन-4 को सर्वाधिक धनराशी जमा कराने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया

खबर को शेयर करे

आज दिनांक 29 मई 2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा जोन-01 को सर्वाधिक मानचित्र (15) स्वीकृत कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 02,20,59,730) जमा कराने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव महोदय ने दोनों जोन के जोनल अधिकारियों की सराहना की और उनकी कार्यक्षमता को उजागर किया।

विभिन्न जोनों द्वारा जमा की गई धनराशी और स्वीकृत मानचित्रों का विवरण निम्नलिखित है:

जोन-01
जमा धनराशी: रु. 42,45,892
स्वीकृत मानचित्र: 15

जोन-02
जमा धनराशी: रु. 40,70,280
स्वीकृत मानचित्र: 02

जोन-03
जमा धनराशी: रु. 65,51,106
स्वीकृत मानचित्र: 06

जोन-04
जमा धनराशी: रु. 02,20,59,730
स्वीकृत मानचित्र: 05

जोन-05
जमा धनराशी: रु. 25,02,939
स्वीकृत मानचित्र: 04

मौके पर अपर सचिव डॉ गुडाकेश शर्मा, नगर नियोजक प्रभात कुमार , सभी जोन के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता उपस्थित रहे l

इसे भी पढ़े -  स्वास्थ्य बीमा जागरूकता शिविर का आयोजन
Shiv murti
Shiv murti