magbo system

Editor

युवक ने फांसी लगा कर दी जान

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित बुधिराम गली में जयकिशन यादव 39 वर्ष ने बुधवार की सुबह पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक जयकिशन के 2 पुत्र हैं दिव्यांश 6 वर्ष आर्णव 4 वर्ष व पत्नी रीमा देवी को छोड़ गया। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह पत्नी रीमा चाय लेकर पहली मंजिल पर पति जयकिशन को देने गयी तो दरवाजा अंदर से बन्द था काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नही खुला तो उसने घरवालों को सूचित किया तो मृतक के भाई ने खिड़की से देखा तो जयकिशन पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाए हुए था जिस पर परिजनों ने मंडुवाडीह पुलिस को सुचना दिया। मौके पर थानाप्रभारी भरत उपाध्याय व फोरेंसिक टीम ने पहुँचकर घटना की छानबीन की व शव को पीएम हेतु भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक जयकिशन 2 वर्ष पूर्व मुम्बई में किसी साड़ी के कारखाने में कार्य करते थे और लगभग 2 वर्ष पूर्व बनारस आ गए थे और इस वक्त कोई काम नही कर रहे थे फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट नही हो पायी है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment