magbo system

Editor

अमेठी: सड़क दुर्घटना में युवक की कुएं में गिरकर मौत

अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव में एक दुखद हादसा हुआ, जब एक युवक बाजार से घर लौटते समय सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गया। यह घटना तब हुई जब युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। अचानक नियंत्रण खोने के कारण वह कुएं में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर सर्विस और पुलिस को सूचना दी।

VK Finance

घटनास्थल पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने तीन घंटे के लंबे प्रयास के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला। घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की जांच जारी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment