magbo system

Editor

बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर अवगिलवा निवासी अरविंद कुमार सिंह उर्फ प्रिन्स (22) पुत्र विजेन्द्र सिंह की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी। वह घर से सुबह निकला था। सुबह बलिया से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव मय हमराह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment