magbo system

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस

चंदौली, 17 सितम्बर 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को जहां देशभर में विभिन्न आयोजन किए गए, वहीं युवा कांग्रेस चंदौली ने इसे राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए विरोध दर्ज किया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे आयोजित हुआ।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चाय बनाकर प्रतीकात्मक विरोध किया और बेरोजगारी के बढ़ते संकट पर सरकार को घेरते हुए नाराजगी व्यक्त की। युवा कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी दर ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच चुकी है। सरकार ने युवाओं से रोजगार के जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं, लेकिन नियुक्तियों की गति धीमी है। इससे करोड़ों युवा निराशा और हताशा का सामना कर रहे हैं।

कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस उदय भानु चिब, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी (उत्तर प्रदेश पूर्वी) विवेक और प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह के निर्देशानुसार किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशिनाथ (उपाध्यक्ष), प्रदीप मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस), संदीप दुबे (प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस) विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष शबीर, आशुतोष, प्रकाश, विकास, नरेंद्र तिवारी, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, संदीप मोदनवाल, महेंद्र, ज्ञान प्रकाश, विवेक सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में रोजगार सृजन की मांग करते हुए मोदी सरकार से जवाब देने की अपील की।

युवा कांग्रेस का कहना है कि जब तक युवाओं को उनके हक का रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक इस तरह के विरोध कार्यक्रम जारी रहेंगे।


ब्यूरोचीफ गणपत राय

खबर को शेयर करे