magbo system

Editor

डिजिटल अटेंडेंस का आदेश योगी सरकार ने लिया वापस:

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा डिजिटल अटेंडेंस लागू करने का आदेश वापस ले लिया गया है। प्रदेश के 6.90 लाख शिक्षक अब ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगाएंगे। 8 जुलाई से प्रदेश के बेसिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था शुरू की गई थी।

VK Finance

इस नई व्यवस्था के खिलाफ प्रदेशभर के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ाया। शिक्षकों का कहना था कि डिजिटल अटेंडेंस लागू करने से उनकी कई समस्याएं बढ़ेंगी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शिक्षकों के इस विरोध का समर्थन किया था।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment