RS Shivmurti

भारतीय शिक्षण मंडल स्थापना दिवस समारोह पर नारी चेतना गोष्ठी का हुआ आयोजन

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

वाराणसी जिले के आदर्श विकास खंड क्षेत्र के भीषमपुर सेवापुरी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में आज सोमवार को महाविद्यालय की प्रचार्या प्रो सुधा पांडेय के अध्यछता में महिला गतिविधि,भारतीय शिक्षण मंडल काशी प्रांत और समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय शिक्षण मंडल स्थापना दिवस समारोह पर नारी चेतना पर भूत,वर्तमान और भविष्य को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो हरेंद्र कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह प्रचार्या प्रो सुधा पांडेय ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रो सुधा पांडेय ने मुख्य अतिथि प्रो हरेंद्र कुमार सिंह सहित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

RS Shivmurti

वही मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के संकाया अध्यक्ष प्रो हरेंद्र कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकास का वास्तविक लछ्य समाज के अंतिम ब्यक्ति को लाभान्वित करना है।सरकार की मंशा सबका साथ सबका बिकास तभी सफल होगी।

वही डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र है आत्म विश्वास को कायम रखना उड़ान हौसले से भरी जाती है।पंखों से नहीं।उन्होंने सामाजिक मूल्यों में गिरावट के प्रति चिंता ब्यक्त की।

वही प्रचार्या प्रो सुधा पांडेय ने अध्यछिय उद्बोधन में कहा कि आज के कार्यक्रम का मूल उद्देश्य मूल्य परक सोच एवं संस्कृति की स्थापना है।हम परम्परावादी है और पारिवारिक संरचना में विश्वास करते हैं।

इस दौरान,रचना श्रीवास्तव,प्रो गीता शर्मा प्रो कृष्ण कुमार गौतम,प्रो सत्य नारायण वर्मा, डॉक्टर सौरभ सिंह, अशोक विश्नोई,कमलेश कुमार सिंह,प्रो सुधा तिवारी सहित सभी शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रही।

इसे भी पढ़े -  संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

वही कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो गीता शर्मा द्वारा किया गया,तो ही धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक प्रो रचना शर्मा महिला गतिविधि प्रमुख भारतीय शिक्षण मंडल काशी प्रान्त और समाजशास्त्र विभागा के डॉक्टर घनश्याम कुशवाहा द्वारा किया गया।

Jamuna college
Aditya