magbo system

Editor

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बलिया में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान तेज

बलिया जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

VK Finance

इसी क्रम में समस्त थानों की महिला सुरक्षा टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिला चौपालों का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। चौपालों के माध्यम से महिलाओं को आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता, सुरक्षित जीवन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही पैंपलेट्स वितरित कर उन्हें विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112, 1076, 102, 108 और 1930 के बारे में अवगत कराया गया।

एंटी रोमियो टीम द्वारा बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। वहीं संदिग्ध और आवारा तत्वों के विरुद्ध पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई और चेतावनी भी दी गई।

बलिया पुलिस का यह अभियान समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने और जन सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment