


राजातालाब में आयोजित महा पंचायत में महिलाओं ने अधिकार के साथ मांगा रोजगार सुरक्षा व सम्मान

सड़क पर उतर कर महिलाओं ने भरी हुंकार यू पी में बन्द करो शराब की दुकान
राजातालाब ।घरेलू महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार को हजारों ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतरीं।आक्रोशित महिलाओं ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बिक्री पर रोक लगाने की माँग भी उठाई।घरेलू कामगार महिला स्वयं सहायता समूह, किशोरी संगठन,लोक समिति, दिहाड़ी मजदूर संगठन और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महा सम्मेलन कार्यक्रम में आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के करीब 80 गाँव से आई करीब तीन हजार महिलाओं ने ढोल नगाड़ों तख्ती बैनर के साथ राजातालाब बाजार से तहसील तक जन आक्रोश रैली निकाली।रैली में बलात्कारियों को जेल में बन्द करो,महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, बिलकिस बानो व हाथरस की बेटी को न्याय दो आदि कई प्रकार के स्लोगन लिखे तख्ती के साथ पूरे राजातालाब बाजार का भ्रमण किया। तहसील पर महिलाओं ने शराब बिक्री, महिला हिंसा,बाल विवाह,गैरबराबरी के खिलाफ नारे लगाए और उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह को चौदह सुत्रीय ज्ञापन सौपा।रैली के उपरान्त सिंचाई डाक बंगला में महिला हिंसा के खिलाफ महिला महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोक चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जागृति राही, ग्राम प्रधान संजय यादव तथा लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया।इस अवसर पर आयोजित सभा में महिलाओं ने महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। गाँव की महिलाओं ने नाटक,गीत, सभा के माध्यम से अपने अधिकार की माँग किया।सामाजिक कार्यकर्ता जागृति राही ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति सजग होना होगा। समाज में बराबरी के लिये उनकी राजनीतिक भागीदारी जरुरी है। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकार और विभिन्न कानूनों की जानकारी दिया।महिला चेतना समिति कि निदेशिका रंजू सिंह ने कहा कि आये दिन हर गांव शहर में लड़कियों और महिलाओं के साथ हिंसा छेड़खानी,व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इन हैवानो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अपनी हाथ में लेनी होगी।महिला संगठन की संयोजिका अनीता पटेल ने कहा कि गाँव ज्यादातर लोग शराब में डूब चुके है और इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है महिलाओं के उपर होने वाली घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, बलात्कार, मारपीटआदि का सबसे बड़ा जिम्मेदार शराब है। शराब को पूरे प्रदेश में बन्द कर देनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल,अजय राय की बेटी श्रृद्धा राय, अरविंद मूर्ति, गीता रानी, रंजू सिंह, अनीता सरिता सोनी, आशा, मधुबाला ,शमबानो, पूनम,शर्मिला,मुकेश प्रधान,प्रेमा,चन्द्रकला,आशा,ममता,मैनम,कुसुम ,पूजा,सितारा ,सुमन, प्रीति, नीतू, सुषमा , सरोज, नन्दलाल मास्टर, शर्मिला,राजेश अमित,रवि गुप्ता, श्यामसुन्दर, रामबचन,सुनील आदि लोग शामिल रहे। धरने का नेतृत्व नन्दलाल मास्टर, संचालन अनीता और सोनी,अध्यक्षता आशा राय और धन्यवाद ज्ञापन मनीषा ने किया।