magbo system

Editor

जिले में महिलाओं ने मनाया करवा चौथ की पूजा , पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत।

सोनभद्र। करवा चौथ का त्योहार सोनभद्र जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं दिनभर पूजा-अर्चना में व्यस्त रहीं और रात को चांद के दर्शन के बाद व्रत तोड़ा।

VK Finance

सुबह से ही महिलाओं ने करवा चौथ की तैयारियां शुरू कर दी थीं। सोलह श्रृंगार किए हुए महिलाएं, हाथों में मेहंदी लगाए, मंदिरों और घरों में पूजा की तैयारी करती नजर आईं। जैसे ही चंद्रमा उदय हुआ, महिलाओं ने चलनी में से चांद को देखकर पूजा की और फिर अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत संपन्न किया।

सोनभद्र के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। पूजा के बाद एक-दूसरे के साथ करवा चौथ की शुभकामनाएं साझा करते हुए, महिलाओं ने अपनी खुशियों का इजहार किया। करवा चौथ के इस पर्व ने पूरे जिले में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी (राजू) ब्यूरो चीफ सोनभद्र

खबर को शेयर करे

Leave a Comment