magbo system

Editor

एंबुलेंस की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों का हंगामा

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जंसा थाना क्षेत्र के रैसीपुर निवासी प्रियंका सिंह उर्फ पिंकी ऑटो से अपने मायके सीहोरवा दक्षिणी जा रही थीं। कोईली पुल के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

VK Finance

स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल जख्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ही थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। आक्रोशित परिजन शव को लेकर जख्खिनी पुलिस चौकी पहुंचे और मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर हंगामा करने लगे। स्थिति को देखते हुए राजातालाब थाना सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

मामला बढ़ता देख उपजिलाधिकारी राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार और एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment