magbo system

Editor

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह संपन्न

चंदौली स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में एएनएम, जीएनएम, बीएससी, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. धनंजय सिंह एवं प्राचार्या डॉ. जेनेट जे. के. ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

VK Finance

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. धनंजय सिंह ने नर्सिंग को समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और सेवा भावना के माध्यम से परस्पर सौहार्द बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को यथार्थ गीता भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय की प्राचार्या ने प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत करते हुए कर्तव्यपरायणता, अनुशासन, और सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर कॉलेज के मैनेजर प्रवीण मिश्रा, और फैकल्टी सदस्य धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप, रिंकू मौर्या, सोनी चौहान, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, आरती, इंदु पाल, मधु सेठ, जुली, प्रियंका दुबे, अर्चना राज, विकास यादव, अभिषेक पांडे, रीता पाल, प्रगति, आँचल वर्मा, गजाला नाज़मीन, अन्नू कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment