magbo system

Editor

बिजली सबस्टेशन पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

तेजीबाजार (जौनपुर) के सहोदरपुर सब स्टेशन पर सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया, जहां से 38 गावों को बिजली सप्लाई होती है। चार दिनों से बिजली की आपूर्ति ना होने से ग्रामीणों का धैर्य टूट गया और वे प्रदर्शन करने मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने जेई और एसडीओ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

VK Finance

हीलाली ग्राम प्रधान आजाद सिंह ने बताया कि अगर विभाग की तरफ से समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। भीषण गर्मी में इंसान, पशु-पक्षी सभी परेशान हैं। व्यापारीगणों को व्यवसाय में समस्या हो रही है और किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment