
वाराणसी । समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने उनके मठ पहुंचा। प्रतिनिधियों ने उन्हें समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि वर्तमान विवाद में वे उनके साथ खड़े हैं। मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए कहा कि सत्य सामने आएगा और वे हर कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में मामले को लेकर गतिविधियां और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।