
सोनाली पटवा। दिनांक 13 मई 2025, दिन मंगलवार को वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर लोहता का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। विद्यालय ने इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई।





विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने समर्पण व मेहनत का परिचय देते हुए शानदार परिणाम अर्जित किए। कक्षा 12वीं में विज्ञान, वाणिज्य तथा मानविकी तीनों वर्गों के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञान वर्ग (गणित संकाय) में विवेक चौहान ने 88.60% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, वहीं श्रेयांश उपाध्याय ने 87.20% और यशी मौर्या ने 82.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञान वर्ग (जीवविज्ञान संकाय) में शारिक जमाल ने 85.80%, लवली वर्मा एवं अंशिका राय ने समान 85.60% तथा अम्बिका त्यागी ने 84.80% अंक प्राप्त किए।
वाणिज्य वर्ग (कॉमर्स) में शाहिद जमाल ने 91.40% अंक प्राप्त कर वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनके साथ तान्या सिंह ने 91.00% एवं वैभव केशरी ने 87.00% अंक प्राप्त किए।
मानविकी वर्ग (ह्यूमैनिटीज) में राज राजेश्वरी पाण्डेय ने 92.20% के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं साक्षी तिवारी ने 91.20% एवं भावना यादव ने 90.40% अंक अर्जित किए।
कक्षा 10वीं का भी परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जहाँ विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड बनाए रखा। इस वर्ग में माही अरुण कुमार सिंह ने 97.00% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नारायणी पी.सी. गुप्ता ने 93.00%, अक्षरा पाल ने 92.80%, अभिषेक कुमार आर्या ने 92.60% तथा गरिमा मौर्या ने 92.00% अंक अर्जित किए।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री अमित पाण्डेय जी एवं उपनिदेशक श्री के. के. पाण्डेय जी ने सभी सफल छात्रों को माला पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए आने वाले समय में और बेहतर परिणाम की आशा व्यक्त की।
विद्यालय के इस गौरवमयी परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
सोनाली पटवा