वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश के किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई किसान अब एआई (AI) आधारित तकनीकों का उपयोग कर खेती कर रहे हैं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार हो रहा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान अब सरप्लस खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए नई तकनीकों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने किसानों से दलहन और तिलहन की पैदावार बढ़ाने पर विशेष जोर देने की अपील की, ताकि देश में खाद्य तेल और दालों के आयात पर निर्भरता कम हो सके।
इस दौरान उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों को अपनाने, तकनीक का उपयोग बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाकर आय में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।