magbo system

Sanchita

उत्तर प्रदेश भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, पंकज चौधरी के नाम पर लगी मुहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने शनिवार को औपचारिक रूप से पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की। एकमात्र नामांकन होने के कारण पहले ही उनके निर्विरोध चुने जाने की स्थिति स्पष्ट हो गई थी। यह घोषणा लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में की गई।

VK Finance

इस अवसर पर केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पंकज चौधरी की जीत की औपचारिक घोषणा की।

पंकज चौधरी प्रदेश भाजपा के 17वें अध्यक्ष बने हैं। वह कुर्मी बिरादरी से आने वाले चौथे नेता हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले विनय कटियार, ओम प्रकाश सिंह और स्वतंत्रदेव सिंह भी इसी बिरादरी से प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment