
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाबा विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से महिलाओं के लिए विशेष VIP दर्शन की व्यवस्था की गई। इस पहल के तहत बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं और भगवान बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।

मंदिर प्रशासन ने महिलाओं को सुगम और सम्मानजनक दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं का उत्साह देखने लायक रहा।
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने मंदिर पहुंचीं महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु महिलाएं धैर्य बनाए रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंदिर प्रशासन की ओर से सभी को सुलभ और व्यवस्थित दर्शन कराए जाएंगे।
महिला दिवस पर मंदिर न्यास की इस पहल को श्रद्धालुओं ने सराहनीय बताया।