magbo system

Editor

राजातालाब में आकर्षण का केंद्र बना 30 फीट ऊंची मूर्ति की रूप में अनोखी होलिका,क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

चौतरफा फूल मालाओ व झालर बत्तियों से किया गया मनमोहक भब्य सजावट

VK Finance

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब कचनार स्थित जंसा राजातालाब रोड के किनारे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवयुवक संघ द्वारा द्वारा भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद की मूर्ति गोद में रखी हुई 30 फीट ऊंची मूर्ति के रूप में अनोखी होलिका स्थापित की गयी। यह होलिका मुखौटा के साथ कपड़ा पहनाकर उसके गोद में प्रहलाद की मूर्ति बनाई गई है जो आकर्षण का केंद्र तथा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। होलिका के चारों तरफ फूल मालाओं तथा रंग बिरंगे झालर से भब्य सजावट की गयी। नवयुवक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौहान ने बताया कि बसंत पंचमी को होलिका स्थापना किया गया था जिसका अंतिम रूप देने में लगभग 20 दिन लग गया। परंपरानुसार होलिका दहन वाले दिन शाम को विधिवत हवन पूजन के बाद होलिका दहन किया जाता है।इसके अलावा मोहन सराय हाईवे स्थित चौराहे पर गांव के युवाओं द्वारा गोबर से बने उपली (गोहरी) से लगभग 10 फुट की ऊंचाई में प्रहलाद की मूर्ति के साथ होलिका स्थापित किया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment