magbo system

Editor

उमेश हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में उमेश सेठ की लूट और हत्या के मामले में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ मंगलवार देर रात हो गई। पुलिस से हुई मुठभेड़ में विकास यादव 22 वर्ष पुत्र सुग्रीव यादव और उसके साथी शुभम यादव 24 वर्ष पुत्र बच्चन यादव के पैर में गोली लग गई है। पुलिस पार्टी ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और एक को सही सलामत पकड़ लिया गया है। पुलिस की इस मुठभेड़ में अंधेरे का लाभ उठाकर एक बदमाश भागने में सफल हो गया। पकड़े गए इन बदमाशों का उमेश लूट और हत्या में शामिल होना बताया जा रहा है। इनके पास से पुलिस ने लूट के रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस की गोली से घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक सलमान अंसारी ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। उमेश सेठ हत्याकांड को लेकर लगातार सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी द्वारा पुलिस अधिकारियों के यहां प्रयास किया जा रहा था।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment