magbo system

Editor

ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर स्टेशन से दो नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित बरामद

मिर्जापुर। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द किया गया। यह अभियान रेलवे परिसरों और ट्रेनों में मिले असुरक्षित, संकटग्रस्त या बिछड़े बच्चों को सुरक्षित बचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

VK Finance

19 फरवरी 2026 को आरपीएफ मिर्जापुर के उप निरीक्षक ए. के. राय अपनी टीम तथा चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपरवाइजर व केस वर्कर के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 स्थित बुकिंग हॉल में दो नाबालिग बालिकाएं डरी-सहमी अवस्था में मिलीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे घर वालों को बिना सूचना दिए दूसरे शहर जाने के इरादे से स्टेशन पहुंची थीं।

दोनों को आरपीएफ पोस्ट लाकर भोजन, पानी और काउंसलिंग उपलब्ध कराई गई। बालिकाओं की उम्र 17 और 16 वर्ष बताई गई है, जो थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र की निवासी हैं। परिजनों को सूचना देने के बाद आगे की कार्रवाई हेतु दोनों को विधिवत चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment