रोहनिया। भगतबीर तिराहा गंगापुर मे शाम को तेज गति से जा रहे बाइक सवारो की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें जंसा थाना क्षेत्र आहोपुर निवासी आत्माराम तथा दूसरा बाइक सवार जेम्स निवासी मीरावन जंसा घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी गंगापुर पवन यादव ने गंभीर रूप से घायल आत्माराम को एंबुलेंस से ट्रामा सेन्टर भेजवाया।कम चोटिल जेम्स के परिजन मौके पर पहुंचकर अपने साथ लेकर चले गये।
