magbo system

Editor

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत शहावाबाद स्थित एक्सिस बैंक के पास जीटी रोड पर हुई एक्सीडेंट के दौरान बसंत पट्टी निवासी दीवान चौहान 35 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उक्त घायल युवक को मोहनसराय स्थित हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके अलावा अखरी बाईपास स्थित हाईवे पर बुधवार की दोपहर में ऑफिस जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहन सराय निवासी बाइक सवार नवनीत श्रीवास्तव 30 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment