magbo system

Editor

भारतीय सेना के शौर्य पर निकली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर उसे मिट्टी में मिलाकर शौर्य का प्रदर्शन किए जाने पर वाराणासी जिले के चोलापुर के अजगरा विधानसभा अंतर्गत आयर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई।जश्न मनाया गया।
अमर शहीद इंटर कालेज के पास स्वतंत्रता सेनानी वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में डीजे संग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकली।तिरंगा यात्रा आयर बाजार से चलकर अहिरौली पहुंच समाप्त हुई।इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जयकारा लगते रहे।
तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, रामप्रकाश दुबे, विनय सिंह ‘हिटलर’, श्रीनिकेतन मिश्रा,भोला उपाध्याय,चन्द्रशेखर सिंह,अरुण पाठक, किरन सिंह,गीता सिंह, विशाल सिंह,श्वेतांक तिवारी,अवनीश सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment