magbo system

Editor

चांदपुर में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर


वाराणसी।राजस्थान से महेशपुर स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम पर लहरतारा चौराहा के रास्ते माल उतारने पहुंचे ट्रेलर को महेशपुर में गोदाम पर जाने के लिए एक भी सुरक्षित यू टर्न नहीं मिला तो मजबूरी में ट्रक घुमाने चांदपुर बांटा मोड़ पहुँचा।ज्ञात हो कि बौलिया त्रिमुहानी से चांदपुर के बीच पड़ने वाले सघन बस्ती क्षेत्र व मुख्य ट्रांसपोर्ट एरिया महेशपुर में एक भी सुरक्षित यू टर्न नहीं है जिसके कारण महेशपुर में ट्रकों या लोगों को सड़क पार करने के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।इससे लगभग 25 हजार की आबादी बुरी तरह से प्रभावित भी है।लोगों ने बताया कि यहां अत्यधिक जन दबाव होने के कारण ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। देर रात तक ट्रेलर बांटा मोड़ पर डिवाइडर पर यूं ही खड़ा था उसका एक्सेल टूट गया था।जिसके कारण चांदपुर बाटा मोड़ से भी बड़ी गाड़ियां यू टर्न नहीं ले पा रही थी। ट्रक चालकों की भारी फजीहत हुई।लोगों ने महेशपुर में भी सुरक्षित यू टर्न कट खोलने की मांग की है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment