magbo system

Editor

सड़क दुर्घटना में ट्रेलर ड्राइवर घायल,खलासी की हुई मौत

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्नाडाड़ी के पास पटेल नगर स्थित हाईवे पर आदर्श ढाबा के पास शनिवार को एक्सीडेंट के दौरान सुल्तानपुर जिले के मोतियरपुर थाना क्षेत्र के अहदर गांव निवासी ट्रेलर ड्राइवर प्रेम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया तथा खलासी पवन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने मृतक खलासी पवन पांडेय की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा घायल प्रेम यादव को एंबुलेंस द्वारा बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेलर ट्रक ड्राइवर नौबतपुर चंदौली से सीमेंट लादकर सुल्तानपुर के लिए जा रहा था जो सामने हाईवे पर किनारे खड़ी ट्रक के पीछे से टकरा गया। दुर्घटना के तुरंत बाद उक्त खड़ी ट्रक को लेकर ड्राइवर वहा से फरार हो गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment