magbo system

Editor

व्यापार सभा,भारतीय सेना यात्रियों की मदद में आई आगे

जोशीमठ जोगी धारा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 50 घंटे से बाधित पड़ा हुआ है जिस कारण सभी तीर्थ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वही एक और जोशीमठ में व्यापार सभा एवं भारतीय सेना के जवान सभी फंसे हुए तीर्थ यात्रियों की सेवा करने करने के लिए आगे आए। तस्वीरे जोशीमठ नगर की है जहां आजकल भारी संख्या में तीर्थ यात्री फंसे हुए देखे जा रहे हैं जिसको देखते हुए जोशीमठ व्यापार सभा के सेवादार और साथ में भारतीय सेवा के तमाम जांबाज सिपाही लगातार हर तीर्थ यात्रियों की सेवा में मददगार साबित हो रहे हैं। अलग-अलग जगह पर लंगर की व्यवस्था की गई है।

VK Finance

बड़ी बात तो यह है कि सन 2013 में जब आपदा जैसे हालात हो गए थे उस वक्त भी भारतीय सेना के जवानों ने एवं व्यापार सभा के सेवादारों ने कई जगह पर लंगर की व्यवस्था कर रखी थी और लगातार सभी यात्रियों की मदद की गई थी और आज भी लगातार सभी तीर्थ यात्राओं की सेवा में लगे हुए हैं सारे सेवादार ताकि किसी भी तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment