magbo system

Editor

राशन घोटाला मामले में TMC नेता गिरफ्तार:

रेड डालने गई ED टीम पर कल पार्टी समर्थकों ने हमला किया था; दावा- 1000 लोगों ने घेरा
~~
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से ED ने TMC नेता और बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर अध्य को ED ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ED और CRPF की टीम शंकर और TMC नेता शेख शाहजहां के घर रेड डालने गई थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया।
ED ने शुक्रवार रात में हमले को लेकर बयान जारी किया। जांच एजेंसी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया- ‘करीब 800 से 1000 लोगों की भीड़ ने हत्या करने के इरादे से हमला किया था। भीड़ के पास लाठियां, पत्थर, ईंट जैसे हथियार थे। हमले में 3 अधिकारियों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।’
अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और वॉलेट भी छीन लिए। इसके अलावा उनके वाहनों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment