magbo system

Editor

चौबेपुर में तीन दिन पहले हुई थी लाखों रुपए की चोरी,पुलिस के अब भी खाली हाथ,चला रही अंधेरे में तीर

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के डुबकीया गांव के पहड़िया में 3 दिन पहले हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है। इस घटना के खुलासे में झोल ही झोल दिखाई पड़ रहा है। तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछ ताछ कर रही है। वही पीड़ित परिवार वालों ने बताया की हिरासत मे लिए लोगो का वीडियो भी वायरल हुआ है। लेकिन घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।बता दें कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकीया के पहड़िया गाँव के खरबन चौहान और आजाद पुत्र रज्जाक के घर से शनिवार की रात को 8 लाख के गहने के साथ नकदी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था। रात होने के नाते दोनों लोग अपने घर में सो रहे थे। पहले खरबन के घर घुसे चोरों ने पहले उनके घर को निशाना बनाया फिर आजाद के घर को निशाना बनाया था। वही इस संबंध में थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment