magbo system

Editor

वाराणसी: जमीन विवाद को लेकर मारपीट, परिवार को धमकी

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरा कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला किया गया। राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 2021 में उन्हें भैया लाल मौर्या और अन्य ने ₹1,00,000 का चेक देकर सट्टा कराया था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ और जब उन्होंने बैनामा करने की बात की तो, जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में मौर्या और उनके साथी ने लाठी-डंडे से हमला किया। हमले में राजकुमार और उनके बेटे रोहित, राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 26 मार्च को सुबह 8 बजे की है। गंभीर स्थिति में दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment