magbo system

Editor

लोहता में लाखों की चोरी,नकद और आभूषण से भरे बॉक्स ले उड़े चोर

वाराणासी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर कमरे में रखा बॉक्स में लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये नकद सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VK Finance

घमहापुर गांव के सोमारु पटेल अपने मकान में पत्नी और बेटी के साथ सोए थे। सोमारू घर के बरामदे में सोए थे और बड़ी बेटी,और छोटी बेटी एक कमरे में सोई थी,जिसमें बड़ी बेटी चौकी पर गद्दे की नीचे बॉक्स की चाभी रखकर सोई थी,बड़ी बेटी के अनुसार जिसमें कमरे में वो सोई थी उसका दरवाजा खुला था और चोर आया गद्दे के नीचे से चाभी निकालकर सीज़ोरों ने दूसरे कमरे का दरवाजा खोलकर,उसमें रखा बॉक्स उठा ले गया। बॉक्स में सोने की तीन चैन,दो मंगलसूत्र,दो लाख 40 हजार नगद और अन्य कागजात समान चोर उठा ले गए।

वही पीड़ित सोमारू पटेल ने बताया कि बेटी के शादी के लिए गहने व लाखों रुपए बॉक्स में रखे थे,जो चोर उठा ले गए।चोरी होने से परिवार सदमे है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर चोरी की जानकारी ली। वहीं सूचना पाकर मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुँच कर साछ्य जुटाए।वही स्थानीय लोहता पुलिस उक्त मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment