magbo system

Editor

चाय-पान की दुकान का ताला तोडकर चोरों ने हजारों का माल किया पार

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में सोमवार भोर में चोरों ने एक चाय-पान की दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार वाजिदपुर निवासी सोबिंद यादव मुखबधिर विद्यालय के पास लोहे की गोमती में चाय, पान और सिगरेट की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह रविवार रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
सोमवार सुबह करीब लगभग चार बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा हुआ और सामान सड़क पर बिखरा देखा। इसके बाद उन्होंने दुकानदार को घटना की सूचना दी।
बताया जा रहा है कि चोरों ने किसी भारी औजार या लोहे की रॉड से गोमती को दबाकर ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोर गल्ले में रखे हजार रुपये नकद और लगभग पांच हजार रुपये मूल्य के गुटखा, सिगरेट, बिस्किट व अन्य सामान उठा ले गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पीआरवी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गई है। वही हरहुआ पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment