magbo system

Editor

VDA में इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

वाराणसी विकास प्राधिकरण में कार्यरत लेखा अनुभाग के लेखाकार सत्य प्रकाश पाण्डेय को लेखा से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए आयुक्त महोदय द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

VK Finance


इसी क्रम में प्राधिकरण के रिकार्ड, जनसूचना एवं आई.जी.आर.एस. अनुभाग में कार्यरत लिपिक सुनील कुमार सिन्हा, ओम प्रकाश एवं राजा कुमार वर्मा को तीनों अनुभागों में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्राधिकरण सचिव श्री वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राधिकरण द्वारा सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।]

खबर को शेयर करे

Leave a Comment