magbo system

Editor

नए साल के जश्न में हुड़दंग पड़ेगी भारी, पुलिस की सख्ती का करना होगा सामना

वाराणसी में नए साल के जश्न में अगर किसी ने 31 दिसंबर को हुड़दंग करने की कोशिश की, तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। शहरभर में पुलिस की तैनाती की जाएगी, जो सड़क से लेकर गंगा घाट तक निगरानी रखेगी। इस बार हुड़दंगबाजों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही और भी सख्त होगी। रातभर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, और उन्हें ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VK Finance

इसके अलावा, सार्वजनिक स्थलों पर उपद्रव को रोकने के लिए पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया जाएगा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात से ही प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी जाएगी। सभी एसीपी, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करेंगे। डीसीपी और एडीसीपी अपने जोन के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण करेंगे।

इसके साथ ही, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना इजाजत किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई देर रात शराब पीकर सड़कों और गंगा घाटों पर हुड़दंग करने की कोशिश करेगा, तो पुलिस उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। पुलिस का यह कदम नए साल के जश्न में अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment