

बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नं एक पर एक युवक ने पत्नी से विवाद के कारण अपना गला काट कर जांन देने का प्रयास किया। रेलवे पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक आसाम निवासी जोन (३०) अपनी पत्नी से परेशान हो कर बनारस भाग आया था। वह क्षेत्र में घुमते फिरते बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नं एक पर बैठा था। तनावग्रस्त हो कर उसने ब्लेड से स्वयं का गला काट लिया।और वही गिर पड़ा।खून बहता देख रेलवे पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में भर्ती कराया।
