
वाराणासी जिले के बड़ागाँव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर रामजानकी मंदिर के महंत अवधुत गिरी महाराज भी अपना जनसमर्थन देते हुए ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू ने कहा कि देश के प्रभुता पर अगर कोई आंख उठायेगा वह मिट्टी में मिल जाएगा। इसका जीता जागता सबूत सिंदूर ऑपरेशन है।यह तिरंगा यात्रा बडगांव पूरे
बाजार में निकाला गया।लोग हाथों में तिरंगा लेकर फहराते हुए भारत माता की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री डॉ.जे पी दुबे,प्रधान अतुल सिंह संजय पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष अशोक गौतम,आशीष सिंह,रमेश पटेल,ओ पी पटेल,जीतू मिश्रा,जितेंद्र पाण्डेय,जितेंद्र सेठअतुल रावत बेलवाँ सहित स्थानीय ग्रामीण ब्यापारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।