व्यापारियों ने लामबंद होकर भरी हुंकार,निर्दोष प्रधान को एक हत्या के मामले में फर्जी फसाने को लेकर अपनी अपनी दुकानें वंद कर जताया विरोध

खबर को शेयर करे

वाराणासी जिले के जंसा थाना क्षेत्र कुंडरिया गांव निवासी कुंडरिया ग्राम सभा के ग्राम प्रधान विवेक सिंह उर्फ मोहित को एक हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने पर जंसा बाजार में ब्यापार मंडल के आवाहन पर आज शनिवार को ब्यापारियों ने एक राय लामबंद होकर विवेक सिंह मोहित को रिहा करो आदि नारा लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

आप बता दे की बेनीपुर गांव निवासी लगभग 60 वर्षिय फाया राजभर नामक एक ब्यक्ति की लाश मंगलवार को कुंडरिया गांव के बाहर एक पुराने कुएं में उसकी शव पाई गई थी।जिसमे कुंडरिया गांव के प्रधान विवेक सिंह रोहित को भी इस हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है।जहाँ इस किमौके पर ब्यापार मंडल के लोगो ने एडीसीपी बैभव बांगर को एक पत्रक सौंप कर रिहाई की मांग की

वही ब्यापार मंडल जंसा के अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि लोक प्रिय ग्राम प्रधान विवेक सिंह उर्फ रोहित सिंह को एक हत्या के मामले में फर्जी तरीके से फसाया गया है,इस हत्या से इनका कोई लेना देना नहीं है,इसी को लेकर आज ब्यापारी भाइयों ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठानों और दुकानों को वंद कर ब्यापारी भाइयों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया।

इस दौरान उद्योग ब्यापार मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता,पूर्वांचल महिला ब्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष सरिता देवी शुभम सिंह राजू सिंह सहित सैकड़ों ब्यापारी और स्थानीय लोग इस प्रदर्शन में शामिल रहे।

इसे भी पढ़े -  दर्जनों लोगों ने अपना दल एस की ली सदस्यता