
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मंडौली चौकी में उसी क्षेत्र में रहने वाले पुलिस कर्मी व उसके परिवार ने लाठी डंडे से लैस होकर चौकी पर पहुचकर चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे पर हमला कर दिया।चौकी इंचार्ज ने अंदर से गेट बंद कर दिया।और थाने पर फोन किया।थाने से अतिरिक्त फोर्स ने जाकर चौकी इंचार्ज की बचाने के साथ ही हमलावरों को पकड़ कर थाने ले आई।
जानकारी के अनुसार कोलकाता के बड़ी बाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने 2010 में अपने रिश्तेदार और मिर्जापुर पुलिस लाइन में तैनात मिथलेश सिंह के माध्यम से जमीन लिया।और उसी पर मकान का निर्माण हो रहा था।मानक के विपरीत मकान बनने पर पिछले दिनों वीडीए ने मकान को सील कर दिया था।इसपर कोलकाता से धर्मेंद्र कुमार सिंह ने यहां आकर वीडीए के जुर्माना को भरकर अपना सील मकान को खुलवा लिया था।
धर्मेंद्र जब अपने मकान का सील तोड़ कर अंदर जा रहा था तभी किसी चौकी इंचार्ज को फोन पर सील मकान को खोलने की सूचना दिया।इसपर पुलिस को भेज गया।वहाँ मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार कर भगा दिया।इस बीच धर्मेंद्र अपने सारे कागजात लेकर चौकी पहुच गया।
आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मिथलेश सिंह,पुत्र आशुतोष,आनंद व पुत्री अन्नु सिंह पत्नी किरन सिंह लाठी डंडे के साथ चौकी पर पहुचकर इंचार्ज के ऊपर हमला कर दिया।साथ ही धर्मेंद्र के भतीजे आर्यन सिंह व उसके ड्राइवर कृष्णा बारी को भी मारने पीटने लगे।
इस मामले आर्यन व इस मामले आर्यन व चौकी इंचार्ज की तरफ से उक्त आरोपियो के खिलाफ तहरीर दी गई।
पुलिस द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पूरे परिवार के खिलाफ एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं व धर्मेंद्र कुमार सिंह के भतीजे आर्यन की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।