RS Shivmurti

भाजपा की नीतियों से परेशान जनमानस, समाजवादी पार्टी की नई पहल:

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

कमालपुर क्षेत्र के बरहन गांव में दलित बस्ती में आयोजित पीडीए कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए सामाजिक एकता और समानता की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई, जिसकी अध्यक्षता डलसिंगर राम ने की।

RS Shivmurti

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी देश के संविधान की रक्षा और सभी वर्गों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी सामाजिक विभाजन करने वाली ताकतों से लड़ेगी और उन्हें हर हाल में पराजित करेगी।

पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि पीडीए पंचायत के माध्यम से अखिलेश यादव का यह संदेश साफ है कि समाजवादी पार्टी हर स्थिति में सामाजिक विभाजन करने वाली ताकतों से मुकाबला करेगी। वहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति रमेश यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध किया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ पूरी तरह से तैयार हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की गई। मंगल कवी ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और आवारा पशुओं की समस्या पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही हैं और गौशालाओं में उचित व्यवस्था की कमी के कारण पशुओं को सही स्थान पर नहीं रखा जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने श्रम विभाग की वेबसाइट के बंद होने का मुद्दा उठाया, जिससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इसे भी पढ़े -  भूमिहार स्वयंवर परिवार की महत्वपूर्ण बैठक वाराणसी में संपन्न

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने भाजपा के विरोध में एकजुट होने के लिए सभी दलों का आह्वान किया। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए भाजपा के विरोध में उनका पक्ष स्पष्ट किया।

इस अवसर पर अन्य प्रमुख नेताओं ने भी अपनी राय रखी। विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि जिलाध्यक्ष महिला गार्गी पटेल, डॉक्टर बिरेन्द्र बिंद, दया राम यादव, राष्ट्रीय सचिव शिक्षक हरदेव मोरया, मंगल कवि, राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य जगामेंद्र यादव, सेक्टर प्रभारI रविकांत यादव इबरार अहमद अवधेश प्रजापति दवरिका खरवार इंदल यादव रामप्रसाद पासवान संतोष उपाध्याय दयाराम यादव गुरुप्रकाश यादव मैनेजर गोंड अवधेश राय मीडिया प्रभारी और कई अन्य नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी ने इस कार्यक्रम के जरिए यह संदेश दिया कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा और सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा तत्पर रहेगी।

अवधेशराय

Jamuna college
Aditya