magbo system

Editor

माघ मेले के चर्चित धर्मगुरु सतुआ बाबा की लग्ज़री सवारी, अब स्पोर्ट्स मर्सिडीज से दिया जवाब

माघ मेले के सबसे चर्चित धर्मगुरु सतुआ बाबा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। डिफेंडर और पोर्शे के बाद अब उन्होंने स्पोर्ट्स केटेगरी की मर्सिडीज कार खरीदकर अपने विरोधियों को सीधा संदेश दे दिया है।

VK Finance

डिफेंडर चलाने को लेकर पहले ही चर्चा में आए सतुआ बाबा ने इसके बाद पोर्शे खरीदी थी। इतना ही नहीं, वह बुल्डोजर पर सवार होकर भी नजर आ चुके हैं। अब नई मर्सिडीज के आगमन ने एक बार फिर बहस तेज कर दी है।

सतुआ बाबा ने विधि-विधान से मर्सिडीज कार की पूजा की। खास बात यह रही कि गाड़ी की नंबर प्लेट की जगह “जगतगुरु सतुआ बाबा” लिखा गया है। बाबा की यह लग्ज़री सवारी माघ मेले में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment