magbo system

Editor

पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

वाराणसी में पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान अंबेडकर चौराहा से कचहरी चौराहा एवं सर्किट चौराहा तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान टीम ने सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से कब्जा किए गए ढांचों को हटाया।

VK Finance

अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि उन्होंने दोबारा अतिक्रमण किया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा।

सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया, जिससे आम जनता को सुगम यातायात और स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस अभियान के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि शहर में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को सहन नहीं किया जाएगा और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment