magbo system

Editor

जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं से मिलकर बहुत प्रसन्नता व्यक्त किया

VK Finance

वाराणसी। आज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद किया। टीचर्स ने जब पूछा- सर को पहचानते हो? तो बच्चों ने तपाक से जवाब दिया- हां, जानते हैं।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की। उनका पठन-पाठन, खान-पान, रहन-सहन, संगीत और खेल-कूद से जुड़े अनुभव भी जाने।
जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्था को संतोषजनक बताया। उन्होंने साफ-सफाई, रख-रखाव और शिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए स्टाफ की सराहना की। बच्चों ने पढ़ाई और सुविधाओं को बेहतर बताया।
सभी बच्चों को सामान्य ज्ञान, खेल, कला और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों के कार्यों का वास्तविक मूल्यांकन हो, जिससे सही प्रगति का आकलन हो सके।
टॉपर छात्र छात्रों के लिए मोटिवेशनल पहल की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कभी कोई समस्या हो हमसे आकर स्वयं मिले।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment