magbo system

Sanjay Singhy

थाना लंका पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गौ तस्कर दबोचे, चार गोवंश व दो वाहन बरामद

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और मादक पदार्थ व पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना लंका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना लंका पुलिस ने गौ तस्करी करते हुए तीन अंतर्राज्यीय गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक सरगना भी शामिल है।

VK Finance

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में की गई। दिनांक 14 दिसंबर 2025 की रात लगभग 23.55 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना लंका पुलिस टीम ने लौटूबीर अंडरपास से आगे मलहिया की ओर सर्विस लेन के पास से अभियुक्तों को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक यादव (19 वर्ष) निवासी मिसिरपुर थाना रोहनिया, विजय यादव उर्फ टिल्लू (27 वर्ष) निवासी छिमिया थाना मुगलसराय जनपद चंदौली तथा मोहम्मद अफरोज शाह (26 वर्ष) निवासी सुल्तानपुर रामनगर थाना रामनगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चार गोवंश, जिनमें दो गाय और दो बछड़े हैं, बरामद किए। साथ ही एक पिकअप वाहन महिंद्रा (सफेद रंग, नंबर UP 65 PT 8631) तथा एक महिंद्रा स्कॉर्पियो (सफेद रंग, बिना नंबर) भी जब्त की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को बिहार ले जाकर वध हेतु बेचते थे। पिकअप में गोवंश लादकर ले जाया जाता था, जबकि स्कॉर्पियो से आगे-आगे रेकी की जाती थी। इस संबंध में थाना लंका में मु0अ0सं0 0521/2025 धारा 3/5(A)/5(B)/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment